प्रदेश में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, दतिया जिले में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया
प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के 20 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के कारण से चली शीतलहर ने लोगों को कपकपी वाली सर्दी का अहसास करा दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान कल दतिया जिले का रहा है। उमरिया में 6.5 एवं रीवा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने बताया है कि वर्तमान में
लगभग 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चल रही है। जिसके कारण से दिन में भी ठंड लग रही है। जबलपुर में ठण्ड के मद्देनजर प्री-प्राइमरी एवं प्राथमिक कक्षाएं सुबह 8.30 बजे या उसके बाद लगाने के आदेश दिये हैं ।

Comments are closed.