16. 12. 2023 को शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय खंडवा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के ग्राम सिहाड़ा में आयोजित विशेष शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वय माननीय विधायक श्रीमती कंचन तनवे, आयुक्त नगर निगम श्री नीलेश दुबे, विशेष अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार चौरे व प्राचार्य डॉ. संघमित्रा दूधे के आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के आरंभ में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो.आरती दुबे द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में किए जाने वाले कार्यों स्वच्छता अभियान, वोटर आईडी की उपलब्धता, लैंगिक समानता, शिक्षा की स्थिति, एनीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया,एड्स के प्रति जागरूकता एवं रक्तदान के प्रति जागरूकता के बारे में जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्रीमती कंचन तनवे ने अपने उद्बोधन में मन लगाकर अध्ययन एवं समाज सेवा के कार्यों को करने के साथ-साथ अपने संस्कारों को हमेशा साथ लेकर चलने हेतु छात्राओं को उद्बोधित किया।
आयुक्त श्री नीलेश दुबे जी द्वारा छात्राओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। आपने छात्राओं को एनएसएस के प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के जीवन एवं कार्यों के बारे में बताते हुए उनसे प्रेरित होकर विकास एवं सेवा कार्य कर अपने जीवन में अच्छा स्थान प्राप्त करने की बात कही। आपने पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधे एवं जंगल बनाने के लिए मियां माकी तकनीक के बारे में विस्तार से बताया साथ ही स्वच्छता हेतु सुखे एवं गीले कचरे को किस तरह से री
सायकल कर उपयोग में लाया जा सकता है विस्तार से बताया।
पूर्व प्राचार्य डॉ. ए के चौरे ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर जन सेवा के कार्यों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को हमेशा इसी तरह कार्य करते रहने हेतु प्रेरित किया एवं अन्य छात्राओं को भी राष्ट्रीय सेवा योजना से जोड़ने के लिए आग्रह किया।
प्राचार्य डॉ. संघमित्रा दुबे द्वारा शिविर की छात्राओं विषय की गहराई से अध्ययन कर उस पर कार्य करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही छात्राओं को जन सेवा के कार्य करने हेतु शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उच्चतर माध्यमिक सिहाड़ा के व्याख्याता श्री सुबोध साकले, श्री श्रीमाली एवं महाविद्यालय परिवार के डॉ. प्रकाश पगारे श्री प्रीतेश अग्निहोत्री एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. आरती दुबे एवं आभार सुश्री सारिका डाकसे द्वारा माना गया।







