कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित
——————————————
राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा सोमवार 15 मई को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिले में शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के कक्षा 5वीं में कुल 23342 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें से 19231 बच्चे उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 82.39 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के कक्षा 8वीं में 22354 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें से 16254 बच्चे परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम 72.71 प्रतिशत रहा।
Comments are closed.