भाजपा जिलाध्यक्ष बबला शुक्ला ने किए बाबा जठानदेव के दर्शन,जिले की उन्नति की कामना
महाशिवरात्रि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला पाढऱ मंडल स्थित ग्राम पंचायत पचामा के अंतर्गत आने वाले बाबा जठानदेव के दर्शन कर जिले की उन्नति की कामना की साथ ही पाढऱ के सेवा मंडल के प्रसाद वितरण भंडारे कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया महाशिवरात्रि के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला के साथ, प्रदेश सोसल मीडिया प्रभारी अबीजर हूसेन, युवामोर्चा जिलामंत्री आदर्श मालवीय, युवामोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, मंडल महामंत्री मुकेश गायकवाड, प्रतिक रघुवंशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील राय, भाजपा नेता राजा सूर्यवंशी, युवा मोर्चा के प्रतीक आर्य, महामंत्रीअजय धुर्वे, आकाश यादव,रितेश यादव,सेवक यादव,अमित यादव,दिपांसु साहू,सागर चांदसुरे,रमेश चांदसूरे मुख्य रूप से उपस्थित थे।
दस वर्षों से जठानदेव में लग रहा है मेला, बाबा जठानदेव की रोचक है कहानी
बाबा जठानदेव स्थान के इतिहास के बारे में जानकार बताते हैं कि इस जगह पर सन 1985 से 1990 के समय बीच गुफा हुआ करती थी जहां पर जनजाति समुदाय के लोग शिवजी के ही रूप जंगल के बीच जठानदेव के नाम से प्रसिद्ध है जिसकी पूजा वनवासी समुदाय के लोग करते आए हैं गुफा के ऊपर से झरने के बहने के चलते यह की गुफा के पत्थर ढह गए जैसे ही इसकी प्रसिद्धि क्षेत्र में पहुंची भक्तों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ते गई पिछले दस वर्षों से वन विभाग के दायरे में आने वाले स्थान पर ग्राम पंचायत पचामा के संरक्षण में मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें रामसत्ता, डंडार, कबड्डी जैसी प्रतियोगिता भी आयोजित होती है साथ ही अलग-अलग सेवादार मंडलों के द्वारा यहां पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन बाबा के भक्तगण करते आए हैं महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां पर बाबा जठानदेव के दर्शन को बेतहाशा भीड़ उमड़ती है जो कि लगभग 50000 से 100000 के बीच रहती है आस्था के इस केंद्र में आज भी प्राकृतिक रूप से झरने से बाबा के शिवलिंग पर जलाभिषेक होता है।
M
