आज रात्रि 8 बजे से टेकड़ी मंदिर पर होगा भोलेनाथ का महा अभिषेक होगी महाआरती
नगर के बजरंग कॉलोनी स्थित टेकड़ी मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 101 लीटर दूध से भोलेनाथ का महा अभिषेक रात 8:00 बजे से किया जाएगा मंदिर के पुजारी मनु महाराज ने बताया कि इस पावन अवसर पर भोलेनाथ की महाआरती का आयोजन रात 8:30 बजे से किया गया है उसके पश्चात भोलेनाथ की महा प्रसादी का वितरण होगा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में सुंदरकांड पाठ हवन पूजन सहित अन्य आयोजन किए गए हैं इस आयोजन में सभी श्रद्धालु भक्तों को भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने आमंत्रित किया गया है
