शिवरात्रि के पूर्व बना मंदिर* *हुई पिपलेश्वर महादेव की स्थापना* *आज शिवरात्रि पर होगा अभिषेक एवं खिचड़ी प्रसादी का वितरण

*घोड़ाडोंगरी – नगर के मध्य स्थित होली चौक में महाशिवरात्रि के दो दिन पहले 16 फरवरी को श्रद्धालुओं ने नए मंदिर का निर्माण कर पिपलेश्वर महादेव की स्थापना की । यहाँ कई सालों पुराना पीपल का वृक्ष है जहां श्रद्धालु काफी समय से पूजा करते आ रहे है, इसी श्रद्धा को देखते हुए कुछ श्रद्धालुओं के मन में विचार आया कि यहां एक मंदिर बनना चाहिए और दो महीने पहले बने इस विचार पर काम करना आरंभ कर दिया जिसका 7 दिसंबर को भूमिपूजन किया गया और 16 फरवरी को मंदिर का कार्य पूरा हो गया। नगर के काफी लोगों ने सहयोग किया और एक शानदार मंदिर का निर्माण हो गया । पंडित विजयकांत मिश्रा एवं आभास मिश्रा द्वारा वैदिक विधि विधान से माँ नर्मदा से प्रकट हुई शिवलिंग की स्थापना भी की गई स्थापना के पश्चात हवन आरती एवं विशाल भंडारा किया गया।*
*कहते है सच्ची श्रद्धा और लगन से कोई काम करो तो ईश्वर आपका साथ जरूर देते है छोटे से मंदिर का निर्माण करने का विचार कर निर्माण कार्य शुरू किया और एक भव्य मंदिर का निर्माण हो गया। चूंकि यह मंदिर पीपल के नीचे बना है इसलिए इस मंदिर का नाम पिपलेश्वर महादेव दिया गया*
