एसडीएम एवं तहसीलदार ने किया निरीक्षण

 

भोपाली में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम एवं तहसीलदार ने किया निरीक्षण, एसडीएम ने एलईडी लगाने के दिए निर्देश
रानीपुर। तहसील के रानीपुर थाना क्षेत्र के भोपाली में महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम एसडीएम अनिल सोनी एवं घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भोपाली मेले की तैयारियों एवं व्यवस्था देखी। एसडीएम एवं तहसीलदार ने भोपाली में छोटा महादेव के शिखर मंदिर का भी निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखी एवं वन विभाग सहित अन्य विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही शिखर मंदिर पर अधिक भीड़ होने की संभावनाओं को देखते हुए एसडीएम अनिल सोनी ने जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के सीईओ सुरेश कुमार इंदौरकर को शिखर मंदिर के गुफा के पिंड का सीधा प्रसारण एलईडी के माध्यम से नीचे अंबा माई के पास एलईडी लगाकर दिखाने के निर्देश दिए।

पहाड़ी पर दरारी के चलते बैरिकेड लगा बंद करने के लिए निर्देश

छोटा महादेव भोपाली के शिखर मंदिर के ऊपर पहाड़ियों में आ रही दरारों के चलते प्रशासन ने काला बाबा तक लोगों कुछ आने से रोकने के लिए बैरिकेट्ड लगाए जा रहे है। एसडीएम अनिल सोनी ने वन विभाग के अधिकारियों को पहाड़ी में आई दरारों के चलते काला बाबा तक जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड एवं त्रिशूल की बाउंड्री बनाकर बंद करने के निर्देश दिए।
घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक कुमार डेहरिया ने बताया कि भोपाली मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम साहब के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
पहाड़ी में आई दरारों के कारण बैरिकेड लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.