भोपाली में शिव के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं भक्त। सज रही है दुकाने


रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम भोपाली में मेला स्थल पर दुकाने सज गई है खेल खिलौने झूला इत्यादि की दुकानें सज गई है वही शिव भक्तों का भगवान के दर्शनों के लिए पहुंचने का सिलसिला भी प्रारंभ हो गया है बुधवार को 200 से अधिक श्रद्धालुओं ने देनवा नदी में पूजा करने के पश्चात मंदिर की ओर प्रस्थान कर भगवान भोलेनाथ
के दर्शन किए गौरतलब है कि महाशिवरात्रि पर्व पर यहां पर एक विशाल मेले का आयोजन आयोजित किया जाता है इस मेले में रामसत्ता प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है ।जो शिवरात्रि के 1 दिन पूर्व से प्रारंभ होकर मेले का आयोजन 8 दिन तक लगातार चलते रहता है यहां पर वन विभाग पुलिस विभाग जनपद पंचायत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रसहित अन्य विभागों के स्थाई कार्यालय भी उपलब्ध रहते हैं जोकि मेले की गतिविधियों का संचालन करते हैं दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां पर शिव भक्त सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी आयोजितै किया जाता है वहीं चोरियां कुर्मी समाज के लोगों के द्वारा भी भंडारे का निरंतर आयोजित किया जाता है।
भोपाली मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग भी व्यवस्था में लगा हुआ है।इस वर्ष मौसम, अच्छा होने , सुख शांति और अमन चैन होने से ‌ हजारों ‌ लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं की पहुंचने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.