नगर की मुख्य सड़क एवम नगर के अंदर रोड पर किये अतिक्रमण को हटाने की मांग
घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के पार्षद द्वारा नगर की मुख्य सड़क एवम नगर के अंदर रोड पर किये अतिक्रमण को हटाने की मांग करी
सड़क और अतिक्रमण से लोगो का चलना हुआ दुभर -मुकेश मेश्राम
(घोड़ाडोंगरी)–/नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत फैले रोड पर अतिक्रमण को लेकर घोड़ाडोंगरी नगर परिषद के पार्षद मुकेश मेश्राम ने जिला प्रशासन एवम स्थानीय नगर परिषद को पत्र लिखकर रोड पर किये अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है
रोड पर फैले अतिक्रमण जेसे ज्वलंत मुद्दे को उठा कर पत्र लिखने पर मुकेश की तारीफ आमजन द्वारा सोसल मीडिया में कई जा रही है ज्ञात हो घोड़ाडोंगरी में विगत वर्ष टू लेन मार्ग को बदलकर फोर लेन मार्ग बनाया गया था जिससे नगर की सुंदरता बड़ी लेकिन धीरे धीरे दूकानदारो ने धीरे धीरे अपने दुकान का समान रोड पर रखना चालू कर दिया और देखते देखते रोड के दोनो तरफ टू लेन बनने में ज्यादा समय नही लगा घोड़ाडोंगरी मुख्य मार्ग में आये दिनों दुर्घटना होती रहती है और स्कूल पढ़ने वाले बच्चे और पैदल चलने वाले रहागीर आये दिनों दुर्घटनाओं का शिकार होते है
मुकेश मेश्राम के पत्र लिखने के बाद नगर के अंदर की प्रमुख सड़क जैसे मालवीय मोहल्ला, सेंट्रल चौक से होली चौक जाने वाला मार्ग,कान्हावाड़ी मार्ग,जैसे मार्गो पर भी फैले अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की जाने लगी है क्योंकि दिन में इन जगह से चार पहिया वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है

