शिव बारात का आयोजन – 87 वी त्रिमूर्ति शिवजयंती का पावन पर्व

 आशीष अग्रवाल
शिव बारात का आयोजन.. ब्रह्माकुमारीज के द्वारा परमात्मा शिव का अवतरण दिवस शिवरात्रि का पावन पर्व पूरे विश्व में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है जो परमात्मा सर्व के सद्गति दाता मुक्तिदाता दुख हर्ता सुख कर्ता है ब्रह्मा कुमारीज की शाखा घोड़ाडोंगरी में भी यह पावन पर्व शिव बारात निकाल और उस परमात्मा का सत्य परिचय परमात्मा का दिव्य धाम उनका दिव्य कर्तव्य उनका दिव्य स्वरूप क्या है इन सभी लक्ष्यों को लेकर परमात्मा का संदेश देते हुए इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है अतः इसका शुभारंभ पटेल कॉलोनी से होगा सभी धर्म प्रेमियों शिव भक्तों से अनुरोध है इस बारात में शामिल हो इसका लाभ उठाएं और उस शिव परमात्मा के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धा व्यक्त करें दिनांक 17 फरवरी समय दोपहर 1:00 से इसका शुभारंभ होगा इस यात्रा का रूट पटेल कॉलोनी से होते हुए रेलवे गेट पास करके इमली मोहल्ले इमली मोहल्ले से सेंटर चौक दुर्गा चौक होली चौक मेन रोड होते हुए भवानी चौक तक पहुंचेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.