वार्ड क्रमांक 10 में सीमेंट क्रांकीट रोड का निर्माण कार्य चालू पार्षद राकेश नानकर की उपस्थिति

वार्ड क्रमांक 10 में सीमेंट क्रांकीट रोड का निर्माण कार्य चालू
पार्षद राकेश नानकर की उपस्थिति में डला ले आउट

(घोड़ाडोंगरी) वार्ड क्रमांक 10 में वर्षो पुरानी मांग पूरी हो गई है जहां वार्ड के पार्षद राकेश नानकर, भाजपा नेता दीपक उइके,पार्षद सुरेन्द्र चौहान, प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने नगर परिषद की टीम के साथ ले आउट डलवाकर सीमांकन किया
जहां शुक्रवार से रोड का निर्माण कार्य चालू हो जाएंगा वार्ड पार्षद राकेश नानकर ने बताया कि घोड़ाडोंगरी मेन रोड से बासन्या तरफ जाने वाले रोड का निर्माण नही होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है अब रोड बनने से नागदेव कालोनी के रहवासियों को कीचड़ और धूल से मुक्ति मिलेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.