चिचोली में यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं वेद कथा का होगा आयोजन तैयारी शुरू

 

*जितेन्द्र निगम – चिचोली*

आगामी 12 दिसंबर को चिचोली नगर में रेस्ट हाऊस के सामने दिनेश आर्य(किराना)के निज निवास पर चार दिवसीय यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन किया जाऐगा,जिसकी तैयारियां इन दिनों आयोजकों द्वारा की जा रही हैं।
आयोजन कर्ता दिनेश ट्रेडर्स के संचालक किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष क्रांति आर्य ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक उनके निज निवास स्थान पर यजुर्वेद पारायण महायज्ञ एवं वेद कथा का आयोजन किया जा रहा है।चार दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में आर्य गुरुकुल महाविद्यालय नर्मदापुरम के श्रीयुत आचार्य योगेंद्र याज्ञिक जी,हरियाणा हिसार की बहन कल्याणी जी आर्य एवं उज्जैन नागदा के पूज्य स्वामी मोक्षानंद जी द्वारा चार दिवस तक प्रतिदिन प्रातःसाढ़े आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक एवं अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक की समयावधि में महायज्ञ तथा रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक वेद कथा का वाचन प्रतिदिन किया जाएगा।*आयोजन के पहले दिन 12 दिसंबर को सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा से वेद कथा एवं यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।पूर्णाहुति एवं समापन प्रीतिभोज गुरुवार 15 दिसंबर को एक बजे से होगा।आयोजन कर्ता दिनेश आर्य,राजेश आर्य एवं क्रान्ति आर्य ने सभी आर्यजनों से वेद कथा यजुर्वेद पारायण महायज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।*

Get real time updates directly on you device, subscribe now.