महाजनसंपर्क अभियान ” के निमित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला की कार्यसमिति बैठक संपन्न

मंडल कार्यसमिति में महाजनसंपर्क अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने का कार्यकर्ताओ ने लिया संकल्प

प्रमोद सूर्यवंशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल पूर्ण होने केंद्र की भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को बूथ स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम से जन जन तक पहुंचने के निमित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला की मंडल कार्यसमिति बैठक मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया के मार्गदर्शन एवम भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख की अध्यक्षता में संपन्न हुई। भाजपा के आदर्श पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र

पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ हुआ । भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख की अध्यक्षता में आहूत मंडल कार्यसमिति की बैठक में आगामी संगठनात्मक क्रियाकलाप के साथ साथ महाजनसंपर्क अभियान की प्रभावी कार्ययोजना एवम उसके बूथ स्तरीय क्रियान्वयन का मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ विमर्श किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ता पदाधिकारी को

संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी वरिष्ठ नेता सतीष बड़ोनिया ने देश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे एक महा तक बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा नीत केन्द्र सरकार कि जनहितैषी एवम जनकल्याणकरी योजनाओं समेत भारत वर्ष की संपूर्ण विश्व में कीर्ति एवम गौरव को महाजनसंपर्क अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का आवाहन कार्यकर्ता पदाधिकारियों से किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष की उपलब्धियों को मंडल के प्रत्येक बूथ पर जन जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जाने वाले महाजनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष लखन यादव को मंडल टोली संयोजक एवम शोभा देशमुख ,प्रेमलता दिलीप माथनकर, मालती फूलचंद मोड़क गोपेंद्र सिंह बघेल एवम मनोज कश्यप को सद्स्य बनाया गया
मंडल कार्यसमिति बैठक में मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख

मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना का लाभ लेने में घोड़ाडोंगरी, आमला, चिरापाटला ,डगरिया ,खामला ,मासोद, बीजादेही,छिपन्या पिपरिया,मांडवी के किसान फिसड्डी

मंडल प्रभारी सतीश बड़ोनिया अशोक नागले महामंत्री गण प्रदीप ठाकुर, राजेश पंडोले भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक झा लाखन यादव अंबिका साबले राकेश धमोडे गोपेन्द्र सिंह रामपाल मोड़क राजू मालवीय राजेश झा जितेंद्र बेले राजेंद्र ढोलेकर शिवपाल उबनारे, मनोज कश्यप विनोद परदेशी भानु चंदेलकर लक्षमण चौकीकर नितिन देशमुख अरुण उबनारे राजेश अमरोही

अमुना यादव अखिलेश गीतकार प्रवीण चौहान दिलीप माथनकर सदाराम झड़बड़े , भद्दू बुखारे मोतीलाल गोहे, विठ्ठलराव बारस्कर
भारती झा गीता ढोलेकर सपना सोनी दिनेश बारस्कर बंटी राठौर कमल कापसे लखन माझी मंगेश पचलनिया निलेश मालवी आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे

कलेक्टर अमनवीर सिंह बेस आज घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के इन गांव में पहुंचे

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.