साध्वी जया किशोरी के हरदा में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे मुख्यमंत्री: वीडियो

आज हरदा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ एवं सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में सहभागिता की और भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में प्रणाम कर जगत कल्याण के लिए प्रार्थना की। आज विवाह बंधन में बंधे वर-वधुओं को भावी मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर साथी श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, श्री हितानंद शर्मा जी और श्री कमल पटेल जी एवं अन्य गणमान्य साथी तथा नागरिक उपस्थित थे।

सीय राममय सब जग जानी। करउँ प्रनाम जोरि जुग पानी।। सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान है। हर एक आत्मा परमात्मा का अंश है। हरेक भक्त में वो समाया हुआ है। इसलिए आपके अंदर बैठे कन्हैया व राधे जी को प्रणाम। मानव जीवन का उद्देश्य व लक्ष्य परमात्मा की प्राप्ति है। हमारे ऋषियों ने भगवान को प्राप्त करने के लिए तीन रास्ते बताए हैं- ज्ञान मार्ग, भक्ति मार्ग और कर्म मार्ग।

परहित सरिस धर्म नहिं भाई। परपीड़ा सम नहिं अधमाई॥
जितना भी जीवन बचा है, एक-एक मिनट का उपयोग कर जनता के लिए जिएं तो जीवन धन्य हो जाएगा। आदि शंकराचार्य जी ने कहा कि सत्य केवल ब्रह्म है, जगत तो मिथ्या है। लेकिन माया के कारण जगत सत्य लगता है, पर सत्य केवल परम् पिता परमात्मा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.