Samiksha : डोर-टू-डोर होगा सर्वे – कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस

#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान
मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा
——————————-
डोर-टू-डोर होगा सर्वे
—————-
भारत सरकार एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का पूरा लाभ वास्तविक रूप से पात्र हितग्राहियों को समय-सीमा में पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने सोमवार को आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों को अभियान प्रारंभ होने के पूर्व सभी पात्र हितग्राहियों का डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान की तैयारी पूर्व से ही कर ली जाए, ताकि समय पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए मैदानी कर्मचारियों का विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाए।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.