आर जी पी वी आठवें सेमेस्टर परिणाम में राधारमण के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

मूलचन्द मेधोनिया

 

भोपाल : राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बी ई आठवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में राधारमण समूह के विद्यार्थियों ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल किये किये हैं. घोषित परिणामों के मुताबिक राधारमण इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में एमडी आबिद ने 8.9 कंप्यूटर साइंस में मृत्युंजय सिंह 8.77

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में शमशेर आलम 8.67 सिविल इंजीनियरिंग में संदीप साहू ने 8.5 इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन में मरगूब तनवीर 8.5 इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में कमर रेफाकत हुसैन 8.24अंक प्राप्त किए राधारमण इंजीनियरिंग कॉलेज के इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स

इंजीनियरिंग ब्रांच के शोएब अख्तर ने 9.06 सीजीपीए प्राप्त कर समूह में टॉप किया। कंप्यूटर साइंस की छात्रा संदली रैकवार 8.94 मैकेनिकल में सागर कुमार ने 8.33 सिविल इंजीनियरिंग में महेंद्र ने 8.67 एस जी पी ए अंक प्राप्त किया. इस उपलब्धि पर समूह के चेयरमेन आर आर सक्सेना ने कहा कि सफलता के उच्च आंकड़े पढ़ाई के प्रति हमारे फैकल्टी मेम्बर्स की गंभीरता

और उनकी कड़ी मेहनत को प्रदर्शित करते हैं। आज के दौर में टीचिंग एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है और इस चुनौती को हमारे फैकल्टी मेम्बर्स बखूबी निभाते हैं। इसका कारण उनका न केवल अत्यंत उच्च शिक्षित होना है बल्कि मैनिट, भोपाल जैसे संस्थानों में शिक्षण का लंबा अनुभव भी है। फैकल्टी मेम्बर्स अपने अनुभव और वर्तमान दौर में इंडस्ट्री की जरूरत के

मुताबिक विद्यार्थियों को तैयार करते हैं। इसका परिणाम न केवल विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों में बल्कि उनके बेहतरीन प्लेसमेंट में भी दिखाई देता है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में देश की प्रतिष्ठित मैगजीन इंडिया टुडे के आल इंडिया सर्वे में राधारमण समूह को देश में आठवां स्थान न्यूनतम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा श्रेणी में प्राप्त हुआ था।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.