ग्राम भारती महिला मंडल में आयोजित वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर

ग्राम भारती महिला मंडल में वृद्धजनों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वृद्धजनों हेतु आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 66 वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान पाया गया कि कई ऐसे वृद्ध थे जिनकों बी.पी. की समस्या है परन्तु उन्होने कभी बी.पी. की जॉच तक नही करवाई थी। परिक्षण के दौरान 3 वृद्धों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई जिन्हें डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह प्रदान की गई। संस्था अध्यक्ष द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों को आश्वस्त किया गया कि संस्था अपनी जवाबदारी पर ऑपरेशन हेतु आयोजित शिविर में ले जाकर आपका ईलाज करवायेगी। 7 वृद्धों को चश्में का सुझाव प्रदान किया गया जिनके लिए संस्था द्वारा अथोचित सहयोग प्रदान किया जावेगा। 4 वृद्धों में हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई तथा 45 वृद्ध बी.पी. से ग्रस्त एवं 10 वृद्ध जोड़ो के दर्द से ग्रस्त थे। सभी वृद्धों को आवश्यक दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया साथ ही सलाह भी प्रदान की गई। सभी वृद्धजन दवाई पाकर अत्याधिक खुश हुए। सभी वृद्ध अत्यधिक प्रसन्न थे क्योंकि संस्था वृद्धों के लिए ऐसे कार्य करने वाली एकमात्र क्षेत्रीय संस्था है। संस्था द्वारा वृद्धों से मुलाकात कर समय समय पर उनका मनोबल भी बढ़ाया जाता रहा है। संस्था अपने विभिन्न कार्यो के अतिरिक्त वृद्धजन हितार्थ कार्य भी समय समय पर करती रही है। उक्त शिविर के आयोजन में डॉक्टर मोंगे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डब्ल्यू.सी.एल. पाथाखेड़ा का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही डॉ. संजय शर्मा जी विकासखण्ड़ चिकित्सा अधिकारी विकासखण्ड़ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग घोडाडोंगरी के निर्देशानुसार उनकी पूरी टीम ने दल-बल के साथ पूरे समय उपस्थित रहकर स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। डॉक्टरों द्वारा वृद्धजनों का सुक्ष्म परीक्षण कर उन्हें संतुष्ट किया। उक्त कार्य में डॉ. विजय यादव, डॉ. मनोज सूर्यवंशी (ए.एम.ओ.), डॉ. पुरुषोत्तम (ए.एम.ओ.), डॉ. रश्मि ठाकुर (ए.एम.ओ.), डॉ. नेहा शुक्ला (ए.एम.ओ.), वर्षा गडेकर (फार्मासिस्ट), मनीषा पवॉर (ए.एन.एम.), प्रवीण पाटील पाथाखेड़ा आदि ने सहयोग प्रदान किया। संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल द्वारा सभी का आधार व्यक्त किया गया। संस्था की ओर से श्रीमती नंदा सोनी, श्री लीलाधर गडेकर, श्रीमती ज्योति बागडे, श्री प्रहलाद आरसे, शबनम शेख, कविता कवडे, वर्षा आम्रवंशी, उज्जवला नागवंशी, मालती देशमुख, सुरभी चौकीकर, बिंदेश्वरी, पूनम, मनाली, प्रियंका, उमेश, सुनील, रवि बिहारे, अभय, विक्की आदि का विशेष सहयोग रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.