Utsav अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गुंजा रानीपुर

*गाजे-बाजे के साथ दी भगवान गणेश को अंतिम विदाई*
रानीपुर नदी से लेकर चिखलार नदी तक गणपति जी का विसर्जन करने के लिए उमड़ीश्रद्धालुओं की भीड़
रानीपुर।. ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ जैसे जयघोष लगाते हुए शुक्रवार को भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। प्रतिमाओं के विजर्सन का यह दौर सुबह से शुरू हो गया था और देर रात तक चलते रहा। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रतिमा विसर्जन घाटों पर पुख्ता इंतजाम किए थे। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं भक्त झांकी बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा को नाचते हुए विसर्जन घाट लेकर पहुंचे। भगवान गणेश को विदाई देते समय लोगों की आंखे भी नम हो गई। बच्चे-बड़े हाथ जोड़कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। भक्तों ने भगवान गणेश को अगले बरस जल्दी आने का न्यौता भी दिया। इसके पूर्व गुरूवार एवं शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा अर्चना कर भक्तों द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया। अनंत चतुर्थी के अवसर पर सबसे ज्यादा खुशी बच्चो में दिख रही थी तो सबसे ज्यादा निराश भी बच्चे ही नजर आए। भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम विदाई देते हुए महिलाओं और भक्तों की आंखे भी नम हो गई। जबकि कुछ जगहों पर अंनत चतुर्थी के दिन हवन-पूजन पश्चात प्रसादी वितरण भी किया गया।

विशेष पूजा में शामिल हुए मंडल अध्यक्ष व पंचायत प्रतिनिधि
अनंत चतुर्थी पर विसर्जन पूर्व भगवान गणेश की आरती की गई। महाआरती और विशेष पूजा में घोड़ाडोंगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो घोड़ा डोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो व पंचायत प्रतिनिधि मनोज धुर्वे सीमा तुम राम श्रीमती मोनिका भगवानदास सिनोटिया जनपद सदस्य सरपंच बारेलाल वटी विमला राजेश सलाम सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने पहुंचकर आरती का लाभ लिया। ,ढोल-मंजीरे के साथ एक स्वर में सभी ने भगवान गणेश की वंदना करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने भगवान गणेश के सामने शीश नवाकर सद्बुद्धि, घर में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अगले बरस जल्दी आने का न्यौता भी दिया। बच्चों के सबसे प्रिय भगवान गणेश के अंतिम दर्शन करने के लिए सड़कों पर लोगों का तांता लगा रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.