घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने घोड़ाडोंगरी मंडलम कार्यालय में बनाई रूपरेखा, कार्यकर्ताओं में उत्साह गांव-गांव में दिख रहा नारी सम्मान का उत्साह

प्रकाश सराठे

 

घोड़ाडोंगरी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंडलम कार्यालय में कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा नारी सम्मान योजना में प्रारंभ की गई महत्वकांक्षी नारी सम्मान योजना को घर-घर तक पहुचाने रूपरेखा बनाई गई। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो एवं घोड़ाडोंगरी मंडल अध्यक्ष अशोक राठौर ने कहा मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन होती है और प्रदेश की सत्ता पर

कांग्रेस काबिज होती है तो प्रत्येक महिला को नारी सम्मान के रूप में प्रति माह 1500 रुपए दिए जाएंगे। साथ ही100 रुपए बिजली बिल एवं गैस सिलेंडर 500 रुपए में देकर इस कमरतोड़ महंगाई से जनता को राहत पहुचाई जाएगी। मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर सोनू खनूजा ने कहा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सपने को साकार करने हम नारी सम्मान में घर घर तक महत्वकांक्षी योजना ले जाएंगे। आज नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में

वार्ड नं.13 में ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र महतो एवं मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर के नेतृत्व में नारी सम्मान के फार्म भरे गये जिसमे महिलाओं में कमलनाथ जी सरकार बनाने के लिये भारी उत्साह देखा गया। गांव गांव का भी दिख रहा असर । इधर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो के तत्वाधान में ग्राम पंचायत कुही,आमडाना ,खमालपुर, चिखली पाजर , अनकावाड़ी,घोड़ावाड़ी नं।दू आदि ग्राम में घर-घर जाकर पूर्व

सरपंच पुष्पा आत्माराम मर्सकोले, पूर्व जनपद सदस्य दिलीप सिंह उईके एवं वर्तमान सरपंच बिमला राजेश सलाम द्वारा ग्रामीण महिलाओं के फार्म भर कर कांग्रेस सरकार द्वारा जारी किए गए वचन पत्र से रूबरू करा रहे हैंकार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र महतो, मंडलम अध्यक्ष घोड़ाडोंगरी अशोक राठौर ,नगर अध्यक्ष दुष्यंत महाले, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह खनूजा, बबलू राजपूत, दिलीप यादव ,योगेंद्र कवड़े ,राहुल ईवने ,कुशाल पोपली मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.