गायत्री परिवार ने बसंत पंचमी पर्व मनाया एवं नारी जागरण का दिया संदेश

घोड़ाडोंगरी। गायत्री परिवार ब्लॉक समन्वय समिति घोड़ाडोंगरी के तत्वावधान में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्मदिवस बसंत पंचमी पर्व डॉ मनोज पाटनकर के आवास पर मनाया । बसंत पर्व के अवसर पर 2 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया । यज्ञ का संचालन सुरेंद्र सोनी द्वारा किया गया। गायत्री यज्ञ के उपरांत नारी जागरण सम्मेलन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया ।
गायत्री परिवार की आओ गढे , संस्कारवान पीढ़ी अभियान की जिला संयोजिका निर्मला चौधरी ने बसंत पर्व का का महत्व बताया उन्होंने बताया की संस्कारित परिवार कैसे बनाएं एवं संस्कारों के माध्यम से संस्कारित एवं ओजस्वी संतानों को कैसे प्राप्त करें। श्रीमती चौधरी ने कहां की आज युग ऋषि के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है सद् विचारों व सद्
साहित्य से ही युग निर्माण होगा। परिजनों को रामायण गीता के साथ अखंड ज्योति पत्रिका भी पढ़ने की प्रेरणा दी। प्रज्ञा मंडल‌ व महिला मंडल के संचालन के बारे में भी बताया। यज्ञ के दौरान 6 महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया।
गायत्री परिवार के जिला समन्वय समिति के सचिव रविशंकर पारखे ने 40 दिवसीय अनुष्ठान के बारे में विस्तार से बताया व अनुष्ठान करने वाले परिजनों ‌की सूची भेजने के लिए कहा गया।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के परिजनों के साथ-साथ नगर के महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। अंत में मधु यादव एवं खेमराज पवार ने आभार व्यक्त किया‌।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.