कांग्रेस सेवादल ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

 

भैंसदेही। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सेवादल द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामू टेकाम जी के उपस्थिति में सेवादल ब्लाक अध्यक्ष रानू ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम बरहापुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।
रामू टेकाम जी सहित सभी पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामू टेकाम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया। देश के नागरिकों को सही मार्ग पर चलाकर अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए कई आंदोलन चलाए।
कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर ने कहा कि बापू ने पूरे देश को प्रेम, सर्वधर्म समभाव के साथ जीना और सत्य के लिए लड़ना सिखाया।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष नीलेश महाले ने महात्मा गांधी जी के बताए मार्गों पर चलने की उपस्थित लोगों को सपथ दिलाई।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल, नामदेव सोनारे,बी डी बंजारे, डॉ बाबूराव सारोड़े,सुनील वर्ठी, गणेश पाटणकर,इंद्रदेव मस्की, दिलीप वर्ठी, पिंटू वर्ठी,ज्ञानदेव महाले, दिलीप सोनारे,वासुदेव जी,प्रकाश घाणेकर, बलदेव सोनारे, शुभम घाणेकर, निलेश घाणेकर, बंटी घाणेकर,यशवंत सोनारे,ब्रम्हदेव महाले,अलकेश पटैया, संजू वर्ठी,चिंधुराव घाणेकर,श्यामराव सोनारे,श्रीराम चढ़ोकार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.