मुख्यमंत्री ने देखे जहाज महल, हिंडोला महल,रानी रूपमती महल

आज धार जिले के ऐतिहासिक स्थल मांडव में विभिन्न स्मारकों का अवलोकन किया।

जहाज महल, मांडू का एक खूबसूरत, अच्‍छी तरह से रखी गई, ऐतिहासिक दृष्टि से महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। यह महल दो झीलों कापुर तालाब और मुंज तालाब के बीच बना हुआ है जो देखने में जहाज के जैसा दिखता है। इस महल को खिजली राजवंश के घिया – उद – दीन खिजली के द्वारा बनवाया गया था। इस महल में कई फव्‍वारे और कैनॉल है जिनसे पानी बहता है, इस जगह आसानी से देखा जा सकता है कि राजा अपनी सारी पत्नियों के साथ कितने मजे से समय बिताते होगें। इस महल की वास्‍तुकला में दो मंजिला इमारत, कई खंभे, मेहराब और खपरैल की छत भी बनी हुई है। यह महल फोटो खींचने के शौकीन पर्यटकों को अवसर प्रदान करता है। यहां से झील का मनोरम दृश्‍य और आसपास बने हुए गार्डन का नजारा बेहद दिलकश होता है। इरकबाज़ लोग यहां बैठकर अक्‍सर उस जमाने में राजा के सुखों के बारे में बात भी किया करते है।
रानी रूपमती महल 365 मीटर ऊँची खड़ी चट्टान पर स्थित इस महल का निर्माण बाजबहादुर ने रानी रूपमती के लिए कराया था। इसी के साथ ही सैनिकों के लिए मांडू की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के बेहतर स्थान के रूप में भी इसका प्रयोग किया जाता था।

कहा जाता है कि रानी रूपमती सुबह ऊठकर माँ नर्मदा के दर्शन करने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करती थी। अत: रूपमती के नर्मदा दर्शन को सुलभ बनाने हेतु बाजबहादुर ने ऊँचाई पर स्थित इस महल का निर्माण कराया था।
हिंडोला महल, मांडू की शाही इमारतों में से एक है। इसे होसांग शाह के शासनकाल के दौरान बनाया गया था। इस महल का उपयोग मुख्‍य रूप से दरबार के रूप में किया जाता था जहां राजा बैठकर अपनी प्रजा की समस्‍याओं को सुनते थे। हिंडोला महल का शाब्दिक अर्थ होता है – झूलती जगह। यह महल पुराने समय के राज्‍यों और शासन की भव्‍यता का प्रतीक है। हिंडोला महल के निर्माण को करने वाले लोगों ने ही वारंगल किले को इसकी प्रतिकृति के रूप में बनवाया था। मालवा शैली की वास्‍तुकला वाले इस महल में बाहरी दीवारें 77 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है जिसके कारण इसे हिंडोला महल कहा जाता है। हिंडोला महल, भारत के इतिहास में एक महत्‍वपूर्ण चिन्‍ह् है और इसकी वास्‍तुकला भी काफी विख्‍यात है। इतिहास और स्‍थापत्‍य कला में उत्‍साही लोगों के लिए यह स्‍थल बेहद खास है, यहां आकर पर्यटक दरबार की गूंज को समय की रेत में दफन हुआ देख सकते है।

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.