मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि जयंती के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा

भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ और कलचुरी समाज का महासम्मेलन हुआ

राजधानी भोपाल में ब्राह्मण महाकुंभ और कलचुरी समाज का महासम्मेलन हुआ। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण महाकुंभ में ऐलान किया कि भगवान परशुराम जयंती के दिन मध्यप्रदेश में सरकारी अवकाश रहेगा। उन्होंने संस्कृत विद्यालय के 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 8 हजार रुपए और 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को 10 हजार रुपए दिए जाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जिन मंदिरों के पास कृषि भूमि नहीं है, वहां के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजों के उत्थान से देश और प्रदेश का  उत्थान होता है। उन्होंने कहा कि कलचुरी समाज द्वारा दिए गए सुझावों के अनुरूप शासन द्वारा आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और व्यवसाय के क्षेत्र में समाज के निर्धन वर्ग के विकास के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.