बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देने व संघठन के आगामी कायक्रमो को लेकर भाजपा की कार्यसमिति की हुई बैठक

 

भरी बैठक में भाजपा महामंत्री ने दिया इस्तीफा

सारनी। सारनी नगर मंडल अध्यक्ष नाग्रेंद्र निगम के नेतृत्व में मंडल कार्यसमिति की वृहत बैठक शनिवार को भाजपा नगर मंडल कार्यालय में जिला के महामंत्री व मंडल प्रभारी सुधाकर पवार,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह,नपा अध्यक्ष किशोर बरदे,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चंद्रा,नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई।

सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के छाया चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण व वंदे मातरम के गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंडल के अध्यक्ष नागेंद्र निगम द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया।तत्पश्चात शोक प्रस्ताव पारित कर दिवंगत कार्यकर्ताओं व उनके परिवर जनो को श्रद्धांजलि दी गई।

तत्पश्चात प्रथम वक्ता के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधा चन्द्रा द्वारा अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग की जन हितेषी व झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक रंजीत सिंह द्वारा आजीवन सहयोग व अन्य आर्थिक विषयों पर बैठक को सम्बोधित किया तीसरे सत्र में नपा अध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ व संघठन के विचार व्यक्त किए। समापन सत्र में मंडल के प्रभारी व जिले के महामंत्री सुधाकर पवार द्वारा संघठन के आगामी कार्यक्रम व बूथ विस्तार योजना,प्रधानमंत्री जी की मन की बात एवं अन्य विषयों पर विस्तार से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम का संचालन व आभार मंडल के महामंत्री प्रकाश शिवहरे ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल व जिला पदाधिकारी,पार्षद गण,बूथ अध्यक्ष गण,वरिष्ठ नेता गण व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सीएम हेल्पलाइन में रेत चोरी की शिकायत करने वाला ही निकला चोर, पुलिस ने अवैध रेत का परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली के साथ पकड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.