बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने आयोजित किया कार्यक्रम

नवील वर्मा

 

शाहपुर। भारतीय जनता पार्टी के बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मंडल शाहपुर के 2 क्लस्टर का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में दिनांक 1जून 2023 को ग्राम पंचायत कुण्डी के पीछे मैदान में शक्ति केन्द्र कुण्डी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बैतूल हरदा हरसुद संसदीय क्षेत्र के सांसद डी.डी. उइके , विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला

उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण और दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया।
सर्व प्रथम संबोधन में वनवासी कल्याण समिति अध्यक्ष भुरेलाल चौहान, राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके, पूर्व विधायक जिला पंचायत सदस्य मंगलसिह धुर्वे, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री

दीपक उइके ने कार्यकर्ताओं को बुथ विजय संकल्प अभियान की जानकारी दी ।भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने सभी 32 बुथो के अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख और पन्ना समिति,बुथ समिति के सदस्यों से बुथ विजय संकल्प अभियान के बारे में बताया और भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शासकीय योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इन योजनाओं में मुख्य रुप से प्रधानमंत्री ग्राम सडक़

योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, नलजल योजना, लाडली बहना योजना सहित कई योजना शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में सांसद दुर्गादास उइके ने कुण्डी संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा 10 वी की छात्रा रितिका चौरे को सम्मानित किया। सांसद ने कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को बीजेपी की सदस्यता भी दिलाई और कार्यकर्ताओं को हांथ उठवाकर बूथ विजय का संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम का मंच

संचालन मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे एवं मंडल प्रभारी दीपक सलूजा ने किया।कार्यक्रम में राजेन्द्र मालवीय,कमलेश सिंग,विधानसभा विस्तारक महेंद्र नामदेव,सतीश मिश्रा,अनिल जैन,ओमप्रकाश गुप्ता,अमित महतो,चंपालाल बडौदे,वीरेंद्र उइके,देवराज धुर्वे,चम्पालाल बडौदे,अशोक मलैया,विनोद साहू,नारायण यादव,उमेश पाटिल,अशोक बरखने,श्याम प्रजापति,नीतू गुप्ता, सुमित्रा चौहान,शिवानी साहू,रेशमा कवड़े,उपस्थित रहे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.