भारत की इंच इंच भूमि पर लहराएगा भगवा – हितानन्द

 

संगठन महामंत्री ने ली बूथ अध्यक्षों वार्ड प्रभारियों की बैठक

सारनी । भारतीय जनमता पार्टी नगर सारनी के बूथ अध्यक्षों एवं वार्ड प्रभारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द जी शर्मा ने कहा कि किसी समय नेहरू ने कहा था कि भारत की एक इंच भूमि पर भी भगवा लहराने नही देगें लेकिन आज भारत की इंच इंच भूमि पर भगवा लहरा रहा है। प्रदेश संगठन महामंत्री ने अपने ओजस्वी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा एवं बूथ प्रबंधन के टिप्स दिए। बूथ अध्यक्षों एवं वार्ड प्रभारियों को एक एक वार्ड मे भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए हितानन्द जी ने कहा कि एक समय था कि हम सिर्फ जमानत बचाने के लिये चुनाव लड़ते थे आज सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना के बाद पहले चुनाव में हमे 3 प्रतिशत,दूसरे चुनाव में 6 प्रतिशत एवं तीसरे चुनाव में 14 प्रतिशत मत मिले थे। यहां तक पहुंचने में एक पीढ़ी खत्म हो गई। श्री शर्मा ने कहा कि आज भाजपा 18 करोड़ कार्यकर्ता वाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भारत के 70 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। बूथ कार्यकर्ताओं के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री ने कहा कि सांसद, विधायक बदल जाते हैं लेकिन बूथ का अभिकर्ता एवं कार्यकर्ता नही बदलता। उन्होने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता हमारा फ्रंट लाइन वर्कर है।

बैठक को भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य शुक्ला, जिला प्रभारी सुजीत जैन एवं चुनाव प्रभारी भरत सिंह राजपूत ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायक डॉ योगेश पण्डागरे ,जिला महामंत्री कमलेश सिंह, झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश सह संयोजक रणजीत सिंह सहित कई पदाधिकारी सभी 75 बूथों के अध्यक्ष सभी 36 वार्डों के प्रभारी एवं संयोजक उपस्थित थे। बैठक का संचालन चुनाव सह प्रभारी सुधाकर पवार एवं आभार प्रदर्शन मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र निगम ने किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.