दो दिनों में सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को बांटे जाएंगे स्वीकृति पत्र, 10 जून को प्राप्त होगी प्रथम किस्त, नपाध्यक्ष ने संबंल व अन्य योजनाओं से जुड़ने का किया आग्रह

नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने पाथाखेड़ा एवं शोभापुर सेक्टर की महिलाओं को बांटे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रक

 

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा सोमवार 05 जून 2023 को पाथाखेड़ा एवं शोभापुर सेक्टर में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राही महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। दो अलग-अलग कार्यक्रमों में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पाथाखेड़ा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउंड में स्थित

नगर पालिका के मंगल भवन में पाथाखेड़ा सेक्टर की महिलाओं को स्वीकृति पत्र वितरीत करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र पांसे, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, सभापति भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, पार्षद योगेश बर्डे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, सेक्टर

सुपरवाइजर रश्मि अकोदिया, भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम, जीपी सिंह, शीबू सिंह, संदीप झपाटे, राजेश पटैया, संजय बिंझाड़े, सुनील समेत अन्य लोग उपस्थित थे। पाथाखेड़ा के मंगल भवन में वार्ड 14 से वार्ड 18 तक की महिलाओं को स्वीकृति पत्रों का वितरण किया गया। इसी तरह शोभापुर कॉलोनी स्थित विवेकवाणी स्थित नगर पालिका के मंगल भवन में भी वार्ड 31

से वार्ड 35 तक की पात्र हितग्राही महिलाओं के लिए स्वीकृति पत्र वितरीत करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुरूआत योजना शाखा के सभापति भीमबहादुर थापा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेष के वाचन के साथ की। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि लाड़ली बहना योजना समाज में नई क्रांति लेकर आएगी। उन्होंने महिलाओं से संबल जैसी योजनाओं से भी जुड़ने का आग्रह

किया। उन्होंने कहा सरकार महिला सशक्तिगरण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को शासन की कई योजनाएं गिनाईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए वे वार्ड पार्षद, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से सीधे संपर्क कर सकते हैं। नपा के

प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी हितग्राही की पूरी मदद करेंगे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन नपा उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं एवं नपा के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.