कार्यकर्ताओं के त्याग परिश्रम समर्पण से जीतेंगे विधानसभा चुनाव:- आदित्य बबला शुक्ला

कार्यकर्ताओं के त्याग परिश्रम समर्पण से जीतेंगे विधानसभा चुनाव:- आदित्य बबला शुक्ला

शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विकास पथ पर अग्रसर मध्य प्रदेश:-डॉ योगेश पंडाग्रे

महा जनसंपर्क अभियान में रचनात्मक,संगठनात्मक कार्यक्रम की पूरी श्रृंखला :-सुधाकर पवार

सारनी| 30 मई से 30 जून तक चल रहे महा जनसंपर्क अभियान हेतु विधानसभा स्तर की वृहद बैठक गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय सारणी में आमला सारणी विधानसभा की वृहद बैठक पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला महामंत्री सुधाकर पवार, कमलेश सिंह विधानसभा संयोजक पी.जे.शर्मा विधानसभा विस्तारक सुभाष सोलंकी,विधानसभा के पांचों मंडल के अध्यक्ष व मंडल प्रभारी जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर

पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा भारत माता, स्व.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया नगर मंडल अध्यक्ष नागेंद्र निगम में मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर व अन्य वस्त्र भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात जिले के महामंत्री व महा जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक सुधाकर पवार ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क

अभियान में रचनात्मक,संगठनात्मक कार्यक्रम की पूरी श्रृंखला जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग व हर परिवार तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सर्म्पक कर केन्द्र व राज्य सरकार की हितग्राही मुल्क योजनाओं का प्रचार प्रसार कर सकते है।
तत्पश्चात क्षेत्र के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे द्वारा कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास पथ पर अग्रसर है सैकड़ों हितग्राही मुल्क योजना आमजन के जीवन स्तर में परिवर्तन लाने में सहायक बनी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

चौहान जी के प्रेरक मार्गदर्शन में आमला विधानसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास की सौगात मिली है उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहाँ की कार्यकर्ताओं के त्याग परिश्रम समर्पण से विधानसभा चुनाव जीतेंगे महा जनसंपर्क अभियान में 30 मई से 30 जून तक चलेगा हमारे सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी इस अभियान में प्रण प्राण से जुट कर अभियान को सफल बनाए इस अभियान में रचनात्मक, संगठनात्मक कार्यक्रमों की पूरी

श्रंखला है जिला टोली विधानसभा टोली मंडल टोली की नियुक्ति की जा चुकी है आपसी समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल करना है जनसंपर्क कार्यक्रम में हमें सभी बूथों पर घर-घर संपर्क कर हर-घर भाजपा अभियान को सफल करना है कार्यक्रम का संचालन सारनी नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे ने किया व आभार नगर मंडल अध्यक्ष नागेन्द्र निगम ने किया कार्यक्रम में आमला विधानसभा के पांचो मंडल से मंडल अध्यक्ष महामंत्री मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष जनपद सदस्य पार्षद गण व सभी

जनप्रतिनिधि व जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम पश्चात भाजपा के जिला महामंत्री कमलेश सिंह द्वारा आमला ग्रामीण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष खंडाग्रे की असमय मृत्यु व सारणी नगर मंडल के प्रथम मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय रामशरण सलूजा जी की पुण्यतिथि पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा में शोक संवेदना प्रकट की।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.