सलकनपुर में मां बीजासन देवी जी के चरणों में बड़ी संख्या में जन-समूह उमड़ रहा है।मुख्यमंत्री ने किये आज दर्शन, बोले : मैया के कारण ही हमारा अस्तित्व है

सलकनपुर वाली माता मां बीजासन देवी के मंदिर में सपरिवार पहुंचकर पूजा-अर्चना की।

मैया के कारण ही हमारा अस्तित्व है। मां से यही प्रार्थना कि जनता सुखी हो, निरोग हो, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, हमारा प्रदेश, हमारा देश प्रगति करे, आगे बढ़े।

मैया इतनी सामर्थ्य और शक्ति देना कि आपके आशीर्वाद से दुष्टों का दलन करते रहें, सज्जनों के कष्ट दूर करते रहें, सब करने वाली आप ही हैं, हम सब तो निमित्त हैं।

यह भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के दिन हैं, मैया की कृपा से ही मंदिरों का पुनर्निर्माण हो रहा है, महाकाल महाराज का भव्य परिसर ‘श्री महाकाल लोक’ का निर्माण हुआ, जिसका लोकार्पण करने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी पधार रहे हैं।सलकनपुर में मां बीजासन देवी जी के चरणों में प्रणाम करने बड़ी संख्या में जन-समूह उमड़ रहा है। मैं भी उनके चरणों में प्रार्थना करने आया हूं। मां के कारण ही हम सबका अस्तित्व है। मां के चरणों में यही प्रार्थना है कि जनता सुखी हो, निरोगी हो, सबका कल्याण हो।

हमारा देश व प्रदेश प्रगति करे, आगे बढ़े। मां इतना सामर्थ्य और शक्ति देना कि दुष्टों का दमन करते रहें और सज्जनों के कष्ट दूर करते रहें। करने वाली मां हैं, हम सब केवल निमित्त हैं। न केवल विकास के काम बल्कि लोगों की जिंदगी भी बदले।

भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के दिन हैं ये। चारों तरफ मैया की कृपा से ही मंदिरों का भी पुनर्निर्माण हो रहा है। उज्जैन में महाकाल महाराज का भव्य परिसर ‘श्री महाकाल लोक’ का निर्माण हुआ है, जिसका लोकार्पण करने 11 अक्टूबर को यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी पधार रहे हैं।

सलकनपुर में मैया के कृपा से भी काम हो रहे हैं। देवास में मां तुलजा भवानी, मां चामुण्डा की कृपा से काम हुए हैं। अलग-अलग स्थानों पर खूब सांस्कृतिक, धार्मिक उत्थान के कार्य हो रहे हैं। बस एक ही प्रार्थना है कि सबका कल्याण हो: CM

Get real time updates directly on you device, subscribe now.