खिलाड़ियों के खेलने के लिये सांयकाल मे फ्लड़ लाइटस चालू करने व दर्शक दिर्घा मे शेड़ निर्माण व जीम उपकरण लगाने की मांग पत्र सौपा
सारनी! जन आर्दश स्पोर्टस क्लब पाथाखेड़ा के सदस्यगणो ने नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बर्दे व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी के मेश्राम से एक बैठक कर पाथाखेड़ा के स्व० अटल बिहारी बाजपेई फुटबाल ग्राउण्ड के विभिन्न समस्याओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया! जन आर्दश स्पोर्टस क्लब के संरक्षक रंजीत जीपी सिह जगदीश पवार भीम बहादूर थापा ने मांग पत्र सौपते हुए कहा की कोयलाचंल क्षेत्र के फुटबाल ग्राउण्ड मे राज्य स्तरिय क्रिकेट प्रतियोगिता, समर कैम्प, फुटबाल प्रतियोगिता एव धार्मिक आयोजन किये जाते है इस संदर्भ मे विभिन्न मांग की अपेक्षा है जिनमे ग्राउण्ड पर दर्शक दिर्घा व शेड़ निर्माण निर्माण किया जाये जिससे दर्शको व खेलप्रेमियो को धुप व पानी से बचाव किया जा सके!
ग्राउण्ड मे फ्लड़ लाइट लगे होने के बाद ग्राउण्ड मे पर्याप्त रोशनी का आभाव रहता है दो पोल बढ़ाया जाये एव नगर पालिका क्षेत्र के कई खिलाड़ी नौकरी पेशा व व्यपारी होने की वजह से दिन मे प्रेक्टीस नही कर पाते इसलिये ग्राउण्ड मे अधेरा होने की वजह से शाम 7 बजे से 10 बजे तक फ्लड लाइट चालू करने व एक चौकीदार सायं 4 बजे से 10 बजे तक करने की पुष्टी व पीआईसी से अनुमोदन करने का कष्ट करे!
प्रातः व सांयकाल लोग फुटबाल ग्राउण्ड मे मार्निंग व इवनिंग वाक करते है उनके लिये जिम का उपकरण
लगाने की कृपा करे! बैठक मे जन आर्दश स्पोटस क्लब के संरक्षक व खिलाड़ी मौजूद थे जिनमे रंजीत सिह, जीपी सिह, जगदीश पवार, भीम बहादूर थापा, योगेश बर्ड़े, सुजीत सिह, विनय मदने, शानू ,विशाल शर्मा, अमन सिह, अभिषेक वर्मा, नसीम, करन टेकाम उपस्थित थे !







