*नगर पालिका, निगम कर्मचारी संघ के नवनियुक्त प्रांतीय महामंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष का हुआ सम्मान, प्रांतीय स्तर पर चलेगा सदस्यता अभियान*

 

_बीएमएस के प्रदेश सह प्रभारी, नपा निगम संघ के प्रांतीय महामंत्री एवं प्रांतीय कोषाध्यक्ष हुए शामिल।_

सारनी। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध नगर पालिका निगम कर्मचारी संघ के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए।

भारतीय मजदूर संघ के भोपाल में हुए प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में नगर पालिका निगम कर्मचारी संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। प्रदेश महामंत्री कुलदीप सिंह गुर्जर, प्रदेश प्रभारी अरविंद मिश्रा, प्रदेश सहप्रभारी एवं सहसंयोजक महेंद्रसिंह ठाकुर ने सारनी नगर पालिका के हरिओम कुशवाह को प्रांतीय महामंत्री एवं कमल किशोर भावसार को

प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। उनके स्वागत के अवसर पर नगर पालिका में शुक्रवार 20 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, बीएमएस के सहसंयोजक महेंद्रसिंह ठाकुर की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रांतीय महामंत्री हरिओम कुशवाह, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल किशोर भावसार का नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सहप्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर पालिका निगम कर्मचारी संघ सभी कर्मचारियों के हित के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा इकाइयों का विस्तार कर जल्द ही आगामी योजना तैयार की जाएगी। प्रांतीय महामंत्री हरिओम कुशवाह एवं प्रदेश

कोषाध्यक्ष कमल किशोर भावसार ने कहा कि संघ के नवनियुक्त प्रांतीय पदाधिकारी जल्द ही संयुक्त रूप से प्रदेश का दौरा कर सभी क्षेत्रों की इकाइयों का गठन कर संगठन का विस्तार करेंगे। प्रदेश में दौरा कर कर्मचारियों की समस्याओं का संकलन कर प्रदेश स्तरीय मांग पत्र तैयार करेंगे। इस अवसर पर दिलीप भालेराव, संतोष सोनारिया, किशोरी सोना, संदीप डोंगरे, अमित नकवाल, चंद्रकला पाल, पुष्पा चिल्हाटे, पप्पी अश्वारे, सोनम गोहे, मिथुन नकवाल, लक्ष्मण पंडाग्रे, उमेश परते, कीर्ति नायक, प्रमोद हुरमाड़े, नवीन निरापुरे उपस्थित थे। संचालन रंजीत डोंगरे एवं आभार प्रदर्शन कमल किशोर भावसार ने किया।

*न.पा. सारनी इकाई का गठन, गुणवंत हुरमाड़े बने अध्यक्ष*

बीएमएस से संबंद्ध नगर पालिका निगम कर्मचारी संघ की सारनी इकाई का गठन भी कार्यक्रम के दौरान हुआ। इस दौरान नगर पालिका में कार्यरत गुणवंत हुरमाड़े को सर्वसम्मति से सारनी नगर पालिका क्षेत्र की इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रांतीय महामंत्री हरिओम कुशवाह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष कमल किशोर भावासार ने बताया कि शेष पदाधिकारियों की नियुक्त भी अतिशीघ्र की जाएगी। नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष को सभी ने बधाई प्रेषित की है।

द्वारा बीएमएस नपा संघ