|
महिला को खिलाई गर्भपात की गोली, तबीयत खराब होने पर घोड़ाडोंगरी अस्पताल में किया भर्ती ,बैतूल रैफर
घोड़ाडोंगरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में आज शुक्रवार को एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया।
परिजनों ने बताया कि महिला राजेगांव खापा की रहने वाली है।
जिसका विवाह 2 वर्ष पूर्व आमागोहन निवासी सेवक यादव पिता श्याम यादव के साथ हुई थी।
महिला के माता पिता का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग और पति सेवक यादव उनकी लड़की को परेशान कर रहे हैं ।
इसका एक बार पहले भी गर्भपात करवा चुके हैं। अब दोबारा जबरदस्ती गर्भपात की गोली खिला दी ।जिसके कारण उनकी लड़की की तबीयत खराब हो चुकी है ।
घोड़ाडोंगरी अस्पताल में महिला को उपचार के लिए लाया गया।
जहां उसका प्राथमिक उपचार कर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।