महाराष्ट्र में बाढ के कारण अब तक एक सौ बारह लोगों की मृत्यु, 99 लापता

|
महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग ने कहा है कि राज्य में बाढ के कारण अब तक एक सौ बारह लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 99 लापता हैं। विभाग ने कहा है कि कल रात तक पातन तालुका के मीरागांव, ढोकावाले और अंबेघर के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से करीब 19 शव निकाले गये। विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार राज्य के बाढ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग एक लाख 35 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
इस बीच, कोल्हापुर जिला प्रशासन ने जिले में आपात स्थिति के बारे में नागरिकों को तत्काल जानकारी देने के लिए जन उद्घोषणा प्रणाली शुरू की है।