नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त, शीघ्र कार्यभार संभालेंगे

|
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू अधिकारिक रूप से पंजाब कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार शीघ्र ही संभाल लेंगे। श्री सिद्धू मंत्रियों और पार्टी विधायकों से निरन्तर मुलाकात कर रहे हैं। आज वे कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागर के मोहाली स्थित आवास पर गये। सूत्रों ने बताया कि वे शीघ्र ही चण्डीगढ जाएंगे और मंत्रिमण्डल के सदस्य तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा को साथ लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्दर सिंह से मिलेंगे।
श्री सिद्धू को कल रात पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। कांग्रेस हाईकमान ने सुखविन्दर सिंह डेनी, पवन गोयल, कुलजीत सिंह नागर और संगत सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।